लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 28 नए मामले

By भाषा | Updated: November 20, 2021 10:33 IST

Open in App

लेह, 20 नवंबर लद्दाख में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 28 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 21,298 पर पहुंच गयी।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 224 उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें से 216 मरीज लेह में और आठ करगिल में हैं। शुक्रवार को कोविड-19 के लिए जांच किए गए 2,069 नमूनों में से 27 लेह में और एक करगिल में संक्रमित पाया गया।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में इस महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। लद्दाख में अभी तक कोविड-19 से 212 लोगों की मौत हुई है। केंद्र शसित प्रदेश में इस महीने की शुरुआत से ही संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गयी है, कोविड-19 से चार लोगों की मौत हुई और 336 नए मामले आए जिनमें से ज्यादातर मामले लेह से सामने आए।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 20,862 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 97.95 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब