लाइव न्यूज़ :

26/11 मुंबई हमलाः देश के लिए शहीद हुए इस ASI की बहादुरी से जिंदा पकड़ा गया था आतंकी कसाब

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 26, 2018 07:58 IST

2008 Mumbai Attacks: आतंकवादी अजमल कसाब अपने साथी इस्माइल के साथ एक सफेद रंग की स्कोडा कार छीनकर भागा था, जिसे तुकाराम ओंबले ने गिरगांव चौपाटी पर रोक लिया था।

Open in App

देश की मायानगरी कही जाने वाली मुंबई में आज के दिन ही लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में आतंक मचाया था, जिसमें कई लोगों को जानें गई थीं और कई घायल हो गए थे। ये आतंकी पाकिस्तान के कराची से मुबई आए थे और 26 नवंबर 2008 को एक बड़े हमले को अंजाम दिया था, लेकिन देश के बहादुर सुरक्षाबलों ने नौ आतंकवादियों को ढेर कर दिया था और एक आंतकवादी को जिंदा पकड़ लिया था, जिसका नाम अजमल कसाब था। 

इस आतंकवादी को जिंदा पकड़ने वाले मुंबई पुलिस के एएसआई तुकाराम ओंबले थे, जोकि इस हमले में शहीद हो गए थे। लेकिन, तुकाराम ने वीरता की एक ऐसी मिसाल दी है, जिस पर हिन्दुस्तान का हर नागरिक गर्व करेगा और इतिहास में वह हमेशा याद किए जाएंगे।

दरअसल, आतंकवादीअजमल कसाब अपने साथी इस्माइल के साथ एक सफेद रंग की स्कोडा कार छीनकर भागा था, जिसे तुकाराम ओंबले ने गिरगांव चौपाटी पर रोक लिया था। दोनों ओर से फायरिंग हुई थी, जिसमें कसाब का साथी इस्माइल मारा गया था। इसी बीच तुकाराम ने दौड़कर कसाब की एके-47 राइफल पकड़ ली और कसाब ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन, उन्होंने उसे छोड़ा नहीं और जकड़ के पकड़े रखा। वहीं, अन्य पुलिसकर्मियों ने कसाब को जिंदा पकड़ लिया। 

सुरक्षाबलों ने तत्काल प्रभाव से गंभीर रूप से घायल तुकाराम को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका और शहीद हो गए। लेकिन, इतिहास के पन्नों पर अजर अमर हो गए। वहीं, उनकी बहादुरी की वजह से जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब से भारत ने कई राज उगलवाए और नवंबर 2012 में फांसी उसे फांसी दे दी गई। 

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को हुए इस हमले के आज 10 साल हो गए हैं। इस मुंबई हमले में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 300 अधिक लोग घायल हुए थे। ये तारीख भारतीय इतिहास में एक काले दिन के रूप में दर्ज हो गई, जिसे सुनकर आज भी लोगों का दिल दहल उठता है। 

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेआतंकी हमलाआतंकवादीअजमल कसाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ