लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड-19 के 2568 नए मामले, 98 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 00:24 IST

Open in App

पटना, 27 मई बिहार में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2568 नए मामले आए तथा 98 और मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 98 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढकर 4943 हो गयी।

विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 7,00,897 हो गयी है। इनमें से 6,67,507 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर 5015 मरीज स्वस्थ हो गए। संक्रमण के सबसे ज्यादा 369 मामले पटना से आए हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,22,126 नमूनों की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 2,95,34,428 नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28,447 है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 43,251 लोगों ने कोविड-19 टीके की खुराक ली और प्रदेश में अब तक 1,02,58,845 लोग टीका ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब