लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भाजपा के कार्यक्रम से पहले पुलिस से झड़प के आरोप में 250 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:09 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले को अलगकर नया राज्य बनाने की मांग करने वाले संगठन 'नारायणी सेना' के सदस्य बृहस्पतिवार को भाजपा के एक कार्यक्रम से पहले जलपाईगुड़ी जिले में पुलिस से भिड़ गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी शामिल होने वाले थे।जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्ता ने कहा कि मैनागुड़ी में नारायणी सेना के कम से कम 250 सदस्यों को पुलिसकर्मियों पर हमला करने और कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने सहित विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया। भाजपा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। नारायणी सेना के सदस्य एक गेस्ट हाउस पर एकत्र हुए, जहां से उन्हें निसिथ प्रमाणिक के साथ प्रसिद्ध जलपेश मंदिर जाना था। पुलिस अधीक्षक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस की एक टीम यह जानकारी लेने के लिए गेस्ट हाउस गई थी कि उनके(वहां एकत्र लोगों के) पास अनिवार्य कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र या आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट है या नहीं? उन्होंने कहा, '' नारायणी सेना ने पुलिस टीम पर हमला किया एवं कुछ पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध उत्पन्न किया। हमने उनमें से 250 लोगों को आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत सरकारी संपत्तियों को क्षतिग्रस्त करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया। हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।'' इस घटना के दौरान कूचबिहार के सांसद प्रमाणिक अफरा-तफरी में फंस गए और उनके निजी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें सुरक्षित निकाला। प्रमाणिक को भाजपा की 'शहीद सम्मान यात्रा' कार्यक्रम को संबोधित करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप