लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मिले 250 कोविड-19 के नये पॉजिटव मामले, कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या हुई 5757

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 19, 2020 18:52 IST

सोमवार को राजस्थान में पहली बार एक दिन में 305 नए पॉजिटिव मामले सामने आए थे, जिनमें सर्वाधिक 64 संक्रमित डूंगरपुर में मिले थे। जबकि आज भी कोरोना संक्रमण के अब तक 250 नये मामले सामने आ चुके हैं, जिनके साथ राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 5757 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के अब तक 250 नये मामले सामने आ चुके हैंराजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

जयपुर: पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। आज भी कोरोना संक्रमण के अब तक 250 नये मामले सामने आ चुके हैं, जिनके साथ राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 5757 हो गई है। आज अब तक मिले मरीजों में से सर्वाधिक 70 डूंगरपुर में मिले हैं।

वहीं पाली में 69, बाड़मेर और जयपुर में 17-17, नागौर में 16, उदयपुर में 13, जोधपुर और सिरोही में 11-11, टोंक और कोटा में 5-5, बीकानेर में 3, सीकर, प्रतापगढ़, झुंझुनू में 2-2, दौसा, झालावाड़, धौलपुर, सिरोही, चूरू, अलवर और अजमेर में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं भरतपुर में हुई एक मौत से मरने वालों की संख्या अब 139 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजस्थान में पहली बार एक दिन में 305 नए पॉजिटिव मामले सामने आए थे, जिनमें सर्वाधिक 64 संक्रमित डूंगरपुर में मिले थे। वहीं जयपुर में 47, जोधपुर में 35, भीलवाड़ा में 25, जालौर में 25, उदयपुर में 21, जैसलमेर में 12, बाड़मेर में 11, राजसमंद में 10, सीकर, सिरोही, बीकानेर और भरतपुर में 6-6, चित्तौड़गढ़ और दौसा में 5-5, पाली और बांसवाड़ा में 4-4, धौलपुर में 3, टोंक, झुंझुनू, कोटा, नागौर में 2-2, अजमेर में 1 व्यक्ति कोरोना पाॅजीटिव पाया गया। वहीं प्रदेश में सात लोगों की मौत होने से राजस्थान में मौत का आंकड़ा ब़कर 138 पर पहुंच गया।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के नये मामले मिलने में जिस प्रकार से तेजी आई है वह चिंता का विषय हैं लेकिन राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी देश में सबसे बेहतर होने के कारण अब तक प्रदेश में मिले कुल 5757 संक्रमित लोगों में से 3232 रिकवर हो चुके हैं। जबकि 139 की मौत हो चुकी है। वर्तमान स्थिति में राज्य में मात्र 2386 एक्टिव मामले शेष हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 1642 (2 इटली के नागरिक) मामले जयपुर में हैं। वहीं जोधपुर में 1082 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 414, कोटा में 331, अजमेर में 257, पाली में 201, डूंगरपुर में 194, नागौर में 190, चित्तौड़गढ़ में 159, टोंक में 154, भरतपुर में 129, जालौर में 97, भीलवाड़ा में 80, जैसलमेर में 73 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 72, सिरोही और झुंझुनूं में 60-60, बीकानेर में 56, राजसमंद में 53 के अलावा झालावाड व बाड़मेर में 50-50 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। वहीं, सीकर और चूरू में 47, दौसा में 39, अलवर में 36, धौलपुर में 28, सवाई माधोपुर में 17, हनुमानगढ़ में 14, करौली में 10, प्रतापगढ़ में 7 और बारां में 4 संक्रमित पाए गए हैं। राजस्थान में कोरोना महामारी के चलते अब तक 139 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 72 (जिसमें चार यूपी से) लोगों की जान गई है। वहीं, जोधपुर में 17, कोटा में 12, अजमेर में 5, भरतपुर, पाली और नागौर में 4-4, बीकानेर  में 3, जालौर, करौली, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और सीकर में 2-2, उदयपुर, बांसवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब