लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 25 और लोगों की मौत, 5771 नये मामले

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:38 IST

Open in App

जयपुर, 12 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 5771 नये मामले सोमवार को सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़ कर 3,69,564 हो गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में इस घातक संक्रमण से 25 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 2951 हो गई है । प्रदेश में उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 36,441 हो गई है।

बीते चौबीस घंटे में राज्य में अजमेर में 172, अलवर में 327, बारां में 120, भीलवाड़ा में 296, बीकानेर में 136, चित्तौड़गढ़ में 121, डूंगरपुर में 223, जयपुर में 961, जोधपुर में 628, कोटा में 683, पाली में 144, राजसमंद में 139, सिरोही में 185 व उदयपुर में 709 नये संक्रमित मिले हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1291 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,30,172 संक्रमित ठीक हो चुके है।

राज्य में इस घातक संक्रमण से बीते चौबीस घंटे में जोधपुर व उदयपुर में पांच—पांच, जयपुर में तीन, बीकानेर व नागौर में दो— दो तथा अजमेर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़, झालावाड़, करौली व कोटा में एक एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई इससे राज्य में अब तक कुल 2951 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 537, जोधपुर में 326, अजमेर में 233, कोटा में 179, बीकानेर में 171, उदयपुर में 152, भरतपुर में 120, पाली में 113 , सीकर में 104 व नागौर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह