लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 247 नये मामले

By भाषा | Updated: June 10, 2021 13:55 IST

Open in App

ईटानगर, 10 जून अरुणाचल प्रदेश में कम से कम 247 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद इस बीमारी की चपेट में आ चुके लोगों की कुल संख्या 30,247 हो गई है। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस सीमावर्ती राज्य में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 128 हो गई है।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि लोहित जिले की 37 वर्षीय महिला और लोअर सुबनसिरी से 41 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। नये मामलों में से सर्वाधिक 48 मामले चांगलांग से सामने आए हैं। इसके बाद कैपिटल कॉम्प्लेक्स रीजन में 44, ईस्ट कामेंग में 20, लोअर दिबांग वैली में 18, ईस्ट सियांग और क्रा दादी में 13-13 और लोअर सुबनसिरी तथा नामसाई में 12-12 मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से 247 मामलों में से, 237 का पता रैपिड एंटीजन जांच के जरिए, तीन का आरटी-पीसीआर और सात का ट्रूनैट जांच के जरिए पता चला। साथ ही उन्होंने बताया कि इनमें से 130 लोगों में रोग के लक्षण थे। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 3,271 लोगों का इलाज चल रहा है।

जाम्पा ने बताया कि करीब 279 मरीज बुधवार को बीमारी से स्वस्थ हुए जिसके बाद राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या 26,848 हो गई। स्वस्थ होने की दर 88.76 प्रतिशत है और संक्रमण की दर 4.21 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर राज्य में अब तक 6,51,115 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 5,866 की बुधवार को जांच हुई।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि 4,01,828 लोगों को अब तक कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब