अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 245 नए मामले

By भाषा | Published: June 11, 2021 12:20 PM2021-06-11T12:20:21+5:302021-06-11T12:20:21+5:30

245 new cases of Kovid-19 in Arunachal Pradesh | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 245 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 245 नए मामले

ईटानगर, 11 जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 245 नए मामले आए और पांच लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 30,492 और मृतक संख्या 133 हो गयी है। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से संक्रमण के सबसे ज्यादा 35, नामसई से 29 और चांगलांग से 27 मामले आए।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र, वेस्ट कामेंग, तवांग और लोहित जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जाम्पा ने बताया कि 302 मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 27,150 हो गई। स्वस्थ होने की दर 89.04 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 3209 लोगों का इलाज चल रहा है।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं और सबसे ज्यादा 546 उपचाराधीन मरीज इसी क्षेत्र में हैं। चांगलांग में 349 और वेस्ट कामेंग में 227 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर राज्य में अब तक 6.57 लाख नमूनों की जांच की गई जिनमें से 6731 नमूनों की बृहस्पतिवार को जांच हुई।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि 4,06,454 लोगों को अब तक कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तक राज्य के पास टीके की 1,41,810 खुराकें उपलब्ध थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 245 new cases of Kovid-19 in Arunachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे