लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 24 नए मामले

By भाषा | Updated: March 16, 2021 12:55 IST

Open in App

पुडुचेरी, 16 मार्च पुडुचेरी में कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,068 हो गई।

कराईकल में 57 वर्षीय एक महिला की वायरस से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 673 हो गई।

इन नए 24 मामलों से पुडुचेरी में 17, कराईकल में पांच और माहे में दो नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मेाहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 180 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 39,215 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 29 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

निदेशक ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में मरीजों की ठीक होने की दर 97.87 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.68 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में अभी तक 6.46 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

कुमार ने बताया कि 13,857 स्वास्थ्यकर्मियों और 10,931 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

टीकाकरण के दूसरे चरण के तहत एक मार्च से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों तथा किसी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाए जा रहे हैं।

इसके तहत अभी तक 30,159 लोगों को टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?