लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड के 239 नए मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 01:09 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह नवंबर असम में कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी स्थिति में शनिवार को मामूली सुधार देखने को मिला जब राज्य में संक्रमण के 239 नए मामले दर्ज किए गए जो शुक्रवार की संख्या के बराबर हैं। वहीं, कोविड से दो और मरीजों की मौत हो गई जो कल के मुकाबले तीन कम है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के एक बुलेटिन में बताया गया कि नए मामले और मौत के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,12,134 हो गए हैं।

राज्य में संक्रमण दर घटकर 0.67 प्रतिशत पर आ गई है जो शुक्रवार को 0.68 प्रतिशत थी।

कामरूप (मेट्रो) में सर्वाधिक 94 मामले सामने आए जबकि कामरूप (ग्रामीण) में 25 मामले दर्ज किए गए।

राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.98 प्रतिशत है। वहीं, 2032 मरीजों का संक्रमण का इलाज चल रहा है। बुलेटिन के मुताबिक कोरोना वायरस के मरीजों की स्वस्थ होने की मौजूदा दर 98.46 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक 2,88,97,039 लोगों को कोविड रोधी टीका लग चुका है जिनमें से 86,11,086 को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब