लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 23,260 नए मामले, 131 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2021 21:56 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 सितंबर केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 23,260 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 44,69,488 हो गई। राज्य में इसके अलावा महामारी से 131 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 23,296 हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 20,388 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 42,56,697 हो गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक त्रिशूर जिले में सर्वाधिक 4,013 नये मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 3,143 जबकि कोझिकोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,095 नये मरीज मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,88,926 है और इनमें से 12.8 प्रतिशत लोग ही अस्पतालों में भर्ती हैं। राज्य में कुल 5,37,823 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 26,363 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,28,817 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई और राज्य में संक्रमण दर आठ प्रतिशत से अधिक है।

इस बीच, केरल ने टीकाकरण के लिए लक्षित आबादी के 81.9 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दे दी है, जबकि इसमें से 33.4 प्रतिशत लोग टीके की दोनों खुराक लगवा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के 95 प्रतिशत लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 54 प्रतिशत लोग टीके की दोनों खुराक लगवा चुके हैं। जार्ज ने कहा कि जून, जुलाई और अगस्त के दौरान कोविड ​​​​-19 से संक्रमित होने वाले लोगों में से छह प्रतिशत ने पहले ही टीके की पहली खुराक ले ली थी, जबकि उनमें से 3.6 प्रतिशत ने दोनों खुराक प्राप्त कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए