लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 231 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 231 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.36 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रतिदिन संक्रमित होने वाले लोगों की यह संख्या दो मार्च के बाद से सबसे कम है।

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार एक दिन में कोविड-19 से 36 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 24,627 पर पहुंच गई। दिल्ली में रविवार को महामारी से 34 मरीजों की मौत हो गई थी।

सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले कुल 63,610 नमूनों की जांच की गई जिसमें 50,139 आर टी पीसीआर जांच शामिल है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 14,29,475 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से पीड़ित हुए 13.9 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, शहर में अभी 5,208 मरीज उपचाराधीन हैं। घर में पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या रविवार को 2,327 थी जो घट कर 1,932 रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो