लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच 33 निजी अस्पतालों में 230 आईसीयू बिस्तर जोड़े गए : जैन

By भाषा | Updated: March 31, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर 33 निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 230 और आईसीयू बिस्तर जोड़े गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों में गैर आईसीयू बिस्तरों की संख्या 842 तक बढ़ाई गयी है।

जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम सही स्थिति में हैं। (अस्पतालों में कोविड-19 बिस्तरों के संदर्भ में) सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों में से महज 25 प्रतिशत भी भरे हुए हैं। कुछ निजी अस्पतालों में सभी आईसीयू बिस्तर भरे हुए हैं। इसलिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आवश्यक आदेश जारी किया।’’

सरकार का कहना है कि निजी अस्पतालों में गैर-आईसीयू बिस्तरों की संख्या 1,705 से बढ़कर बुधवार को 2,547 हो गयी। वहीं बृहस्पतिवार को आईसीयू बिस्तरों की संख्या 608 से बढ़कर 838 हो गयी।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में संक्रमण की दर तीन प्रतिशत के आसपास है, जबकि कई राज्यों में यह 10 प्रतिशत से ज्यादा हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 45 साल से ऊपर के टीका लगवाने के लिए योग्य 65 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को करीब 500 केंद्रों पर टीके की खुराक दी जाएगी।

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 992 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 2.70 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को होली की वजह से जांच संख्या कम रहने से कम मामले सामने आए। सोमवार को शहर में 1,904 नए मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन