दिल्ली के मंडावली में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
By भाषा | Published: April 9, 2021 04:06 PM2021-04-09T16:06:22+5:302021-04-09T16:06:22+5:30
नयी दिल्ली, नौ अप्रैल पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान वेलकम इलाके निवासी फरमान के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक यादव ने बताया कि फरमान को बृहस्पतिवार को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
डीसीपी ने बताया कि मंडावली थाना में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच चल रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।