लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 227 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 12:45 IST

Open in App

ईटानगर, सात अगस्त अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 227 नए मामले आने से शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 49,668 हो गयी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 237 लोगों की मौत हो चुकी है। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से संक्रमण के सबसे ज्यादा 53 मामले आए। लोअर सुबनसिरी से 44, लोहित से 24, वेस्ट कामेंग से 12, ईस्ट सियांग से 11, तवांग से 10 मामले आए।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में 3032 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 46,399 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। शुक्रवार को अस्पतालों से 420 और मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक कुल 9,68,186 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इस बीच राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 8,75,793 लोगों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह