प्रयागराज में कोविड-19 के 2,236 नए मामले, 11 व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Published: April 16, 2021 10:53 PM2021-04-16T22:53:48+5:302021-04-16T22:53:48+5:30

2,236 new cases of Kovid-19 in Prayagraj, 11 persons died | प्रयागराज में कोविड-19 के 2,236 नए मामले, 11 व्यक्तियों की मौत

प्रयागराज में कोविड-19 के 2,236 नए मामले, 11 व्यक्तियों की मौत

प्रयागराज, 16 अप्रैल जिले में शुक्रवार को 2,236 और व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं 11 व्यक्तियों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

यह जानकारी देते हुए जिले के पूर्व नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 11,969 नमूने लिए गए जिनमें से 2,236 नमूने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 808 व्यक्तियों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। इसके साथ ही अबतक जिले में 34,040 लोग गृह पृथकवास की अवधि पूरी कर चुके हैं।

डॉ.सहाय ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों से 55 मरीजों को छुट्टी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 2,236 new cases of Kovid-19 in Prayagraj, 11 persons died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे