दिल्ली में 22.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

By भाषा | Published: May 8, 2021 11:34 AM2021-05-08T11:34:19+5:302021-05-08T11:34:19+5:30

22.3 degree Celsius minimum temperature recorded in Delhi | दिल्ली में 22.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

दिल्ली में 22.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, आठ मार्च राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है।

अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान शुक्रवार को क्रमश: 36.7 और 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 22.3 degree Celsius minimum temperature recorded in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे