आज है गोविंदा का हैप्पी बर्थडे, जानिए 21 दिसंबर इतिहास में और क्यों है खास

By भाषा | Published: December 21, 2018 12:01 PM2018-12-21T12:01:14+5:302018-12-21T12:01:14+5:30

Today in History and Events: 21 दिसंबर 1898 को रसायन शास्त्री पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की थी। क्यूरी दंपति को विज्ञान में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।

21st December, Today in Indian History and World History: Chemist Pierre and Marie Curie discovered radium | आज है गोविंदा का हैप्पी बर्थडे, जानिए 21 दिसंबर इतिहास में और क्यों है खास

फिल्म अभिनेता गोविंदा ने 1986 में इल्जाम फ़िल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था। (फाइल फोटो)

नयी दिल्ली, 20 दिसम्बर (भाषा) साल के आखिरी महीने का 21वां दिन भी अन्य दिनों की तरह कई मायने में खास रहा। यह दिन विज्ञान जगत के लिए बेहद अहम साबित हुआ। वर्ष 1898 में 21 दिसम्बर को मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे ने रेडियम की खोज की। खनिज का अध्ययन करते हुए जब उन्होंने उससे यूरेनियम अलग कर दिया तो पाया कि बाकी बचे हिस्से में अभी भी कोई रेडियोधर्मी तत्त्व बाकी था। उन्होंने इस तत्व को रेडियम नाम दिया। 

देश-दुनिया के इतिहास में 21 दिसम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1898 - रसायन शास्त्री पियरे और मैरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।

1910 - इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।

1914 - अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।

1931 - अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।

1949 - पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

1952 - सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

1963 - जाने-माने फिल्म अभिनेता गोविंदा का जन्म। फिल्म अभिनेता गोविंदा ने 1986 में इल्जाम फ़िल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था। (

1975 - मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।

1998 - नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।

2011- देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक पी के अयंगर का निधन हुआ ।
 

English summary :
21st December, Today in Indian History and World History: Here are some historical facts, events and celebrities birthday that is related to 21st December. Know what happened today on 21st December in Indian and World History. From Pierre and Marie Curie discovered radium to Bollywood star Govinda Birthday, Know some important events of this day.


Web Title: 21st December, Today in Indian History and World History: Chemist Pierre and Marie Curie discovered radium

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे