लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 21119 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:20 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 10 अगस्त केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,119 नये मामले सामने आये] जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 35,86,693 हो गयी। प्रदेश में संक्रमण दर 16 फीसदी के करीब पहुंच गयी है । प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले एक दिन में महामारी से 152 लोगों की मौत हो गयी है, जिसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 18004 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में सोमवार से अब तक 18493 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 33,96,184 हो गयी है ।

सरकारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,71,985 हो गयी है ।

इसके अनुसार प्रदेश के कुछ प्रभावित जिलों में मालप्पुरम में 3603, एर्णाकुलम में 2539, कोझीकोड में 2335, त्रिशूर में 2231, पालक्काड में 1841, कोल्लम में 1637, कोट्टायम में 1245, अलप्पुझा में 1230, कन्नूर में 1091 एवं तिरुवनंतपुरम में 1040 नए मामले आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब