लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर जेल, अब तक 21 लोग जा चुके हैं हवालात

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 5, 2021 14:29 IST

कश्मीर में पिछले एक सप्ताह के भीतर 21 लोगों को कोर्ट ने इसलिए जेल भेज दिया क्योंकि वाहन चलाते समय उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं थे और न ही बाद में वे इसे प्रस्तुत कर पाए।

Open in App
ठळक मुद्देएडिशनल स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसलाड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने का दिया गया था मौका

कश्मीर में बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर आपको जेल हो सकती है। हां यह सच बात है। कश्मीर में पिछले एक सप्ताह में इस कानून को तोड़ने वाले 21 लोगों को जेल की हवा खिलाई गई है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि जिन लोगों को जेल भेजा गया उन्हें एक दिन की साधारण कैद की सजा दी गई थी लेकिन इस घटना ने कश्मीर में वाहन चलाने वालों के दिलों में डर जरूर पैदा किया है। हालांकि अभी तक यही होता आया था कि यातायात चालान के मामलों में कोर्ट जुर्माना भरने की सजा ही देती रही थीं।

एडिशनल स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला

श्रीनगर के एडिशनल स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट (ट्रैफिक) शब्बीर अहमद मलिक ने सरकारी व बचाव पक्ष के वकीलों के तर्कों को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया था कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला कर इन लोगों ने अपराध किया है। इसलिए उन्हें मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सजाएं दी गई थीं।

ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने का दिया गया था मौका

ऐसा भी नहीं था कि इन अभियुक्तों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने का कोई मौका न दिया गया हो, बल्कि समय बीत जाने के उपरांत भी वे वैध लाइसेंस नहीं दिखा पाए तो यातायात पुलिस ने इन मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में भेज दिया। यातायात पुलिस का मानना था कि कानून के मुताबिक, उस किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर गाड़ी चला कर लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ नहीं करने दिया जा सकता है जिनके पास वाहन चलाने का वैध लाइसेंस न हो। 

जज ने इसलिए दी सजा

इन अभियुक्तों को सजा सुनाते हुए भी जज ने कहा था कि उन्हें इसलिए यह सजा दी जा रही है ताकि अन्य वे लोग भी सबक सीख सकें जो बिना वैध दस्तावजों और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के ही सड़कों पर वाहन दौड़ाते हुए अन्य लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं।

टॅग्स :Kashmir Policeजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया