लाइव न्यूज़ :

केरल: टूरिस्ट नाव पलटने से अब तक 22 लोगों की हुई मौत-कई घायल, 2-2 लाख मुआवजे का एलान, बचाव कार्य जारी

By आजाद खान | Updated: May 8, 2023 10:20 IST

हासदे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘‘केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों के जान गंवाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में मलप्पुरम जिले में एक टूरिस्ट नाव पलट गई है। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। पीएम मोदी समेत राहुल गांधी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

तिरुवनन्तपुरम:  केरल के मलप्पुरम जिले में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह नाव 25 से अधिक लोगों को लेकर जा रही थी तभी यह घटना घटी है। यह हादसा तन्नूर के तूवल तेरम पर्यटन स्थल पर रविवार शाम को हुई है। नाव में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

मामले में बोलते हुए रीजनल फायर रेंज ऑफिसर शिजू केके ने कहा है कि इस हादसे में अब तक 21 लोगों की जान चली गई है। इससे पहले खेल मंत्री वी अब्दुर्रमान ने 20 लोगों के मरने की पुष्टी की थी। इस बीच घटना की खबर मिलते ही केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने आधी रात में स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक बुलाई है और अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि घायलों का बेहतर इलाज हो। 

क्या है पूरा मामला

इससे पहले खेल मंत्री वी अब्दुर्रमान ने 20 लोगों की मौत की पुष्टी की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि इस हादसे में घायल चार लोगों की हालत बहुत खराब है और उन्हें कोट्टाकल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अनुसार, अब तक 20 में से 15 शव की शिनाख्त हो चुकी है। खेल मंत्री के अनुसार, इस हादसे में जिनकी मौत हुई है उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है जो स्कूल की छुट्टियों पर यहां घूमने आए थे। 

ऐसे में पीएम मोदी द्वारा मृतकों को मुआवजे का भी एलान हुआ है मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।  बयान के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घायलों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम तेजी से करने का आदेश दिया ताकि उन्हें यथाशीघ्र उनके परिजनों को सौंपा जा सके। बयान के अनुसार, पोस्टमॉर्टम त्रिशूर व कोझिकोड जिले के तिरुर, थिरुरंगडी, पेरिनथालमन्ना अस्पतालों और मनचेरी मेडिकॉल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया जाएग। स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त निर्देश दिया है कि पोस्टमॉर्टम सुबह छह बजे शुरू कर दिया जाए। 

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक ट्वीट में मोदी के हवाले से कहा गया है, ‘‘केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों के जान गंवाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।’’ 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केरल के मलप्पुरम में एक हाउसबोट के डूबने की खबरों से व्यथित हूं। अपने प्रियजनों को गंवाने वाले लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बचाव अभियान में प्राधिकारियों की मदद करने की अपील करता हूं।’’ 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :केरलनरेंद्र मोदीराहुल गांधीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?