लाइव न्यूज़ :

Telangana election: राहुल बोले- 'मेरे ऊपर 24 केस हैं, ओवैसी पर एक भी नहीं, क्योंकि वह PM मोदी की मदद करते हैं'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 28, 2023 14:12 IST

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे दो लक्ष्य हैं। पहला लक्ष्य- मोहब्बत के देश से हमें नफरत मिटानी है। इसके लिए पहले यहां KCR को हराना है। दूसरा लक्ष्य- फिर नरेंद्र मोदी को दिल्ली में हराना है। यह देश नफरत का नहीं बल्कि मोहब्बत का देश है।

Open in App
ठळक मुद्देयह विचारधारा की लड़ाई हैं, जिससे मेरा परिवार वर्षों से लड़ रहा है- राहुल गांधी मेरे ऊपर 24 केस हैं, लेकिन ओवैसी जी पर एक भी केस नहीं है- राहुल गांधीओवैसी जी, PM मोदी की मदद करते हैं - राहुल गांधी

2023 Telangana Legislative Assembly election: तेलंगाना में 28 नवंबर को एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भाजपा के सहयोगी हैं और यही कारण है कि ओवैसी जी पर एक भी केस नहीं है। 

राहुल ने कहा, "मैं नरेंद्र मोदी जी के दिल में जो नफरत है, उससे लड़ता हूं। यह विचारधारा की लड़ाई हैं, जिससे मेरा परिवार वर्षों से लड़ रहा है। मेरे ऊपर 24 केस हैं, लेकिन ओवैसी जी पर एक भी केस नहीं है। मेरे पीछे हर वक्त ED, CBI, IT लगी रहती है, लेकिन ओवैसी जी के पीछे कौन सी ऐजेंसी है? ओवैसी जी, PM मोदी की मदद करते हैं, इसलिए वह उनको कुछ नहीं करते।"

राहुल ने कहा, "तेलंगाना में KCR ने दोराला सरकार चला रखी है, जबकि हम प्रजाला सरकार चाहते हैं। शराब, जमीन और रेत में सबसे ज्यादा पैसा बनता है और ये तीनों मंत्रालय KCR ने अपने रिश्तेदारों को दे रखे हैं। KCR केवल एक काम करते हैं और वो है- तेलंगाना की जनता से पैसा लूटना।"

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे दो लक्ष्य हैं। पहला लक्ष्य- मोहब्बत के देश से हमें नफरत मिटानी है। इसके लिए पहले यहां KCR को हराना है। दूसरा लक्ष्य- फिर नरेंद्र मोदी को दिल्ली में हराना है। यह देश नफरत का नहीं बल्कि मोहब्बत का देश है। इसलिए यात्रा में हमने नारा दिया- 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। भारत जोड़ो यात्रा' ने हिंदुस्तान की राजनीति को हमेशा के लिए बदल दिया है। 

तेलंगाना में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "आज केंद्र और तेलंगाना में एक जैसी सरकार है। इनका सिर्फ एक ही मकसद है- सत्ता में रहना और पैसा बटोरना। इसलिए आज BJP देश की सबसे अमीर पार्टी है और तेलंगाना में BRS सबसे अमीर पार्टी है। आखिर ये पैसा कहां से आया? ये जनता का पैसा है। इस पैसे से आपका कर्ज माफ होना चाहिए था, सरकारी कर्मचारियों को पेंशन मिलनी चाहिए थी, युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था।"

बता दें कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। मुख्यमंत्री केसीआर को घेरने के लिए कांग्रेस ने  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रेवंत रेड्डी को खड़ा किया है। तेलंगाना में कांग्रेस और बीजेपी की लड़ाई बीआरएस से ही है। मुख्यमंत्री केसीआर की पकड़ अब भी राज्य पर अच्छी खासी है। यही कारण है कि बीजेपी और कांग्रेस, दोनों दलों के बड़े नेता केसीआर को ही निशाने पर ले रहे हैं। 

टॅग्स :तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीकांग्रेसके चंद्रशेखर रावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"