लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद डबल ब्लास्ट केस, आज 11 साल बाद कोर्ट सुनाएगा अपना फैसला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 27, 2018 11:21 IST

Hyderabad Twin Bomb Blasts Case Verdict Updates: 11 साल पहले हैदराबाद में गोकुल चाट भंडार और लुंबिनी पार्क में हुए दो बम विस्फोट हुए थे। इन बम धमाकों में करीब 42 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

हैदराबाद, 27 अगस्त: 11 साल पहले हैदराबाद में गोकुल चाट भंडार और लुंबिनी पार्क में हुए दो बम विस्फोट हुए थे। इन बम धमाकों में करीब 42 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। अब 11 साल बाद इस मामले में कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी।

हांलाकि  इस साल जून में नामपल्ली अदालत परिसर से चेरलापल्ली केंद्रीय कारागार परिसर में स्थित एक अदालत हॉल में इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे को  स्थानांतरित कर दिया था। सत्र न्यायाधीश श्रीनिवास राव ने सात अगस्त को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 27 अगस्त का दिन मुकर्रर किया था।

इन धमाकों के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों और परिजन ने कल इसकी 11वीं बरसी मनाई। यह विस्फोट 25 अगस्त, 2007 को हुआ था। तेलंगाना पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) ने इस मामले की जांच की थी और आरोपियों के खिलाफ तीन आरोप पत्र दायर किए थे। आरोपियों में से कुछ अब भी फरार हैं।

कब हुए थे धमाके

25 अगस्त 2007 में तेलंगाना के हैदराबाद में दो सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। लुंबिनी मनोरंजन पार्क के पास पहला धमाका हुआ था, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई थी। जबकि इसके ठीक 5 मिनट बाद दूसरा धमाका रेस्टोरेंट गोकुल चाट भंडार में हुआ जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी। इतना गही नहीं दो और धमाके इसी दिन शहर के दूसरे भागों में निष्क्रिय भी किए गए थे।

 इसके बाद इस घटना की जांच की गई थी। जिसमें हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी आतंकवादी संगठन पर ये दो बम धमाके कराए जाने की आशंका सामने आई थी। वहीं, अक्टूबर 2008 में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दल (एटीएस) ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था और बाद में गुजरात पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया। फिलहाल चार कैद जेल में बंद हैं। अब तक ट्रायल सुनवाई के दौरान करीब 170 लोगों के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए गए हैं।

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :हैदराबादबम विस्फोटबम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए