लाइव न्यूज़ :

गुजरात दंगा 2002: नरोदा गाम नरसंहार मामले में सभी आरोपी बरी, आरोपियों में भाजपा नेता माया कोडनानी, बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: April 20, 2023 18:29 IST

नरोदा गाम नरसंहार मामले में कुल 86 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। 86 अभियुक्तों में से 18 की बीच की अवधि में मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में कुल 86 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा चल रहा था 86 अभियुक्तों में से 18 की बीच की अवधि में मृत्यु हो गईइस नरसंहार में एक विशेष समुदाय के 11 लोग मारे गए थे

अहमदाबाद: साल 2002 में हुए गुजरात दंगे के नरोदा गाम नरसंहार मामले में गुजरात की पूर्व मंत्री और भाजपा नेता माया कोडनानी और बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी सहित सभी आरोपियों को अहमदाबाद की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को बरी कर दिया ।इस नरसंहार में एक विशेष समुदाय के 11 लोग मारे गए थे।

मामले में कुल 86 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। 86 अभियुक्तों में से 18 की बीच की अवधि में मृत्यु हो गई। 28 फरवरी, 2002 को अहमदाबाद शहर के नरोदा गाम इलाके में सांप्रदायिक हिंसा में ग्यारह मुसलमान मारे गए थे। यह नरसंहार गोधरा ट्रेन में आग लगाने की घटना के एक दिन बाद हुआ 28 फरवरी को हुआ था। गोधरा कांड में 58 यात्री जिंदा जलकर मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर कारसेवक थे जो कि अयोध्या से लौट रहे थे।

विशेष अभियोजक सुरेश शाह ने कहा कि अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष ने 2010 में शुरू हुए मुकदमे के दौरान क्रमशः 187 और 57 गवाहों की जांच की और लगभग 13 साल तक चले, जिसमें छह न्यायाधीशों ने लगातार मामले की अध्यक्षता की।

सितंबर 2017 में, भाजपा के वरिष्ठ नेता (अब केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह माया कोडनानी के बचाव पक्ष के गवाह के रूप में पेश हुए। कोडनानी ने अदालत से अनुरोध किया था कि उसे यह साबित करने के लिए बुलाया जाए कि वह गुजरात विधानसभा में और बाद में सोला सिविल अस्पताल में मौजूद थी, न कि नरोदा गाम में जहां नरसंहार हुआ था।

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 143 (गैरकानूनी सभा), 147 (दंगा), 148 (घातक हथियारों से लैस दंगा), 120 (बी) (आपराधिक साजिश) और 153 (दंगों के लिए उकसाना) के तहत आरोप लगाए गए थे। इन अपराधों के लिए अधिकतम सजा मौत है।

टॅग्स :नरोदा पाटिया दंगाकोर्टBJPबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम