लाइव न्यूज़ :

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे और 90 निगरानी ड्रोन लगाए गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2019 17:13 IST

एसएसपी अभिषेक यादव के अनुसार, काँवड़-यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अर्धसैनिक बल और उत्तर प्रदेश प्रांतीय सशस्त्र पुलिस कांस्टेबुलरी (यूपी-पीएसी) की टीमों को तीर्थ यात्रा मार्ग पर तैनात किया गया है। एसएसपी ने कहा कि तीर्थयात्रियों को डूबने से बचाने के लिए गोताखोरों की एक टीम को भी लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रावण महीने के दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री और बिहार के सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर उसे शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बृहस्पतिवार को हरियाणा के पानीपत से हरिद्वार जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गयी।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में काँवड़ यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए तीर्थयात्रा मार्ग पर 200 सीसीटीवी कैमरे और 90 निगरानी ड्रोन लगाए गए हैं इसके अलावा अन्य सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एसएसपी अभिषेक यादव के अनुसार, काँवड़-यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अर्धसैनिक बल और उत्तर प्रदेश प्रांतीय सशस्त्र पुलिस कांस्टेबुलरी (यूपी-पीएसी) की टीमों को तीर्थ यात्रा मार्ग पर तैनात किया गया है। एसएसपी ने कहा कि तीर्थयात्रियों को डूबने से बचाने के लिए गोताखोरों की एक टीम को भी लगाया गया है।

काँवड़ यात्रा भगवान शिव के भक्तों (काँवड़ियों) की एक वार्षिक तीर्थ यात्रा है, जो श्रावण महीने के दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री और बिहार के सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर उसे शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। इस साल यह यात्रा 17 जुलाई से शुरू हुई है। 

शामली में सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बृहस्पतिवार को हरियाणा के पानीपत से हरिद्वार जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गयी और एक अन्य हादसे में दो कांवड़िये घायल हो गये।

पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों हादसे पानीपत - कैराना राजमार्ग पर हुए जिसमें दो मोटरसाइकिल पर तीन तीन कांवड़िये सवार थे। उन्होंने बताया कि कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जबकि ट्रैक्टर ट्राली दूसरे दोपहिया वाहन में जा घुसी।

तिवारी ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दीपक (25) और गौरव (26) के रूप में की गयी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप