झारखंड में इंसास राइफल के 20 कारतूस बरामद, दो लोग गिरफ्तार
By भाषा | Published: April 13, 2021 10:55 AM2021-04-13T10:55:35+5:302021-04-13T10:55:35+5:30
मेदिनीनगर (झारखंड), 13 अप्रैल झारखंड के पलामू जिले में दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से इंसास राइफल के 20 कारतूस बरामद किए गए हैं।
मेदिनीनगर उपमंडलीय पुलिस अधिकारी एस विजय शंकर ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोमवार को दो लोगों के पास से 5.56 बोर के कारतूस से भरी मैगजीन बरामद की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि इस बात का संदेह है कि दोनों आरोपियों के माओवादियों से संबंध हैं, लेकिन अभी जांच जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।