लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग न्यूज: शोपियां में दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 5 दिनों में मार गिराए 11 आतंकवादी

By निखिल वर्मा | Updated: June 10, 2020 08:28 IST

शोपियां जिला दक्षिण कश्मीर का आतंकवाद प्रभावित इलाका है. पिछले पांच दिनों में यहां भारतीय सेना ने यहां 11 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी के बीच में भी कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई हैरविवार-सोमवार को सुरक्षा बलों ने शोपियां में हिजबुल मुजाहिद्दीन के नौ आतंकियों को मार गिराया थाएक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर में करीब 125 आतंकी है

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। शोपियां जिले के सुगु इलाके में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों में मुठभेड़ जारी है। पिछले 5 दिनों में शोपियां जिले में 11 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ठिकाने लगाया है।

इससे पहले सोमवार को दक्षिण कश्मीर में शोपियां के पंजोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के चार आतंकियों को ढेर कर दिया था। दक्षिण कश्मीर में 100 स्थानीय और 25 विदेशी आतंकी सक्रिय हैं।

रविवार को मारे गए थे 5 आतंकी

रविवार (7 जून) को शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर सहित हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी मारे गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के रेबान इलाके को घेरकर तलाश अभियान शुरू किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई परिवार यह दावा करता है कि मारे गए आतंकवादी उनके परिजन हैं तो वे पहचान के लिए सामने आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक दस्तावेज और गोलाबारूद बरामद हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से प्राप्त सामग्री को आगे की जांच के लिए रख लिया गया है और इनके अन्य अपराधों में शामिल होने के पहलू से भी जांच की जा रही है।

पाकिस्तान लगातार कर रहा है सीजफायर उल्लंघन

वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान ने आज सुबह 7.30 बजे सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना पाक की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं