लाइव न्यूज़ :

जलदापारा नेशनल पार्क: सफारी के लिए गई गाड़ियों पर 2 गैंडों ने किया हमला, भागते समय जीप के खाई में गिरने से 7 पर्यटक हुए घायल, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: February 26, 2023 09:08 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे दो गेंडे सफारी जीप को दौड़ा रहे है। ऐसे में हमले से बचने के लिए गाड़ी ने बैक किया और वहां से भागते समय जीप खाई में जाकर गिर गई।

Open in App
ठळक मुद्देजलदापारा नेशनल पार्क में एक सफारी जीप पर 2 गैंडों द्वारा हमला हुआ है। इस हमले में सात पर्यटकों के घायल होने की बात सामने आई है। इन घायलों में दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

कोलकाता: उत्तर बंगाल के जलदापारा नेशनल पार्क में दो गैंडों ने एक सफारी जीप पर हमला कर दिया जिससे कम से कम सात पर्यटकों घायल हो गए है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें गैंडों को देख जीप को पीछे ले जाते हुए भी देखा गया है। 

बताया जा रहा है कि घायल पर्यटकों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वन विभाग की अधिकारियों की माने तो पार्क में किसी गैंडें द्वारा सफारी जीप पर हमला होना, ऐसी खबर पहली बार सुनी गई है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि जलदापारा नेशनल पार्क में दो सफारी जीप और एक बाइक को देखा गया है। वीडियो के अनुसार, आगे एक जीप है, फिर बाइक है और अंत में एक और जीप है। ऐसे में बाइक पर सवार शख्स ऐसा प्रतीत हो रहा कि वह एक वन विभाग का अधिकारी है। 

वीडियो के शुरुआत में यह देखा गया है कि सफारी करने निकली हुई पहली जीप रास्ते में खड़े हो गई है और दूसरी जीप पर सवार पर्यटक दो गैंडों को लड़ते हुए देख रहे है और उनकी तस्वीरें और वीडियो बना रहे है। इस बीच गैंडों की नजर सफारी वाली जीप पर पड़ी और वे जीप की ओर दौड़ने लगे। ऐसे में जीप के ड्राइवर ने गाड़ी को बैक किया और इतने में जीप पलट गई जिससे उस पर सवार पर्यटकों को गंभीर चोंटे आई है। 

इस तरह से यह पहली घटना है- वन अधिकारी

इस वीडियो को आईएफएस आकाश दीप बधावन द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसमें यह देखा गया है कि कैसे दो गैंडें सफारी जीप पर हमला कर रहे है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार का है जिसमें सात में से दो पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए है। 

ऐसे में सभी घायलों को स्थानीय मदारीहाट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जिसमें से दो पर्यटक गंभीर रुप से घायल है। इनके बेहतर इलाज के लिए दोनों पर्यटकों को अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले पर बोलते हुए वन अधिकारी ने कहा है कि यह पहली बार है कि इस तरह की घटना सामने आई है जिसमें गैंडों द्वारा हमला किया गया है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालवायरल वीडियोForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?