लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना के घर में सरकारी अधिकारी बनकर घुसे 2 युवक, गिरफ्तार, जानें क्या था मकसद

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 4, 2023 07:32 IST

खुद को भारतीय प्रशासन अधिकारी (आईएएस) और एक सांसद का निजी सहायक बताकर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आवास में घुसने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले थे।दोनों में से एक ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया, जबकि दूसरे ने खुद को एमपी का पीए बताया।ओडिशा निवासी अभिमन्यु सेठी अपने एक साथी अभिषेक के साथ एलजी सक्सेना के आवास पर पहुंचा।

नई दिल्ली: खुद को भारतीय प्रशासन अधिकारी (आईएएस) और एक सांसद का निजी सहायक बताकर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आवास में घुसने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनडीटीवी ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी साझा की। दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले थे। दोनों में से एक ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया, जबकि दूसरे ने खुद को एमपी का पीए बताया।

पुलिस के अनुसार, ओडिशा निवासी अभिमन्यु सेठी अपने एक साथी अभिषेक के साथ एलजी सक्सेना के आवास पर पहुंचा। पुलिस ने कहा, "उपराज्यपाल के आवास के प्रवेश द्वार पर अभिमन्यु ने खुद को एक आईएएस अधिकारी के रूप में पेश किया, जबकि अभिषेक ने एक सांसद के निजी सहायक के रूप में अपना परिचय दिया।" पुलिस ने बताया कि एलजी के घर में घुसने के बाद दोनों आरोपी वहां मौजूद स्टाफ से मिले। 

हालांकि, स्टाफ को समझ आ गया कि वे झूठ बोल रहे हैं और उन्होंने दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने कहा, "इन दोनों के खिलाफ अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन चूंकि उन्होंने छद्मवेश बनाकर एलजी के घर में घुसने की कोशिश की, इसलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। धारा 419 के तहत मामला दर्ज किया गया है।" मामले की आगे की जांच जारी है।

क्या था आरोपियों का मकसद?

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अभिमन्यु और अभिषेक दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ फोटो खिंचाना चाहते थे, ताकि वो उन तस्वीरों का दुरुपयोग कर आसानी से पैसे कमा सकें। पुलिस के अनुसार, अभिमन्यु सेठी ने उपराज्यपाल ऑफिस के कर्मचारियों के सामने खुद को आईएएस ऑफिसर बताया था। अभिमन्यु सेठी और अभिषेक चौधरी की दोस्ती एक कॉमन दोस्त के जरिये हुई थी।

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष