लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से बीएसएफ के दो कर्मियों की मौत, 41 नए मामले सामने आने के बाद बल में कुल 193 जवान संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 7, 2020 16:07 IST

सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों की गुरुवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई और बल के 41 जवानों के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद कुल संक्रमित जवानों की संख्या 193 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएक मरीज जो सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक में इलाज के दौरान संक्रमित हुआ था, जिसकी मौत हो गई है।दूसरा जवान जिसे 3 मई को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था,  4 मई को उनकी मौत हो गई थी।जवान की मौत के बाद पोस्टमार्टम से पता चला की वह कोरोना संक्रमित था, जिसका रिपोर्ट अब आया है।

कोरोना वायरस का संक्रमण भारतीय सेना में लगातार बढ़ता जा रहा है और गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की इस महामारी से मौत हो गई। इसके अलावा बीएसएफ के 41 जवान गुरुवार को संक्रमित पाए गए और अब तक बल के कुल 193 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस महामारी के दौरान बीएसएफ के दो कर्मियों की मौत को लेकर सीमा सुरक्षा बल ने शोक व्यक्त किया है। बीएसएफ से जानकारी देते हुए बताया, "एक मरीज जो सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक में इलाज के दौरान संक्रमित हुआ था, जिसकी मौत हो गई है।"

बीएसएफ ने बताया, "दूसरा जवान जिसे 3 मई को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था,  4 मई को उनकी मौत हो गई थी। जवान को 4 मई को सामान्य वार्ड से आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जवान की मौत के बाद पोस्टमार्टम से पता चला की वह कोरोना संक्रमित था। जवान की कोरोना जांच की रिपोर्ट 6 मई को देर रात आई।"

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जिन जवानों के टेस्ट कराए गए थे, उनमें से 40 को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद बीएसएफ में कुल संक्रमितों की संख्या 193 हो गई है।

देशभर में करीब 53 हजार लोग हो चुके हैं संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 52952 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 15266 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। अब देश में कोरोना वायरस के 35902 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलकोरोना वायरसCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी