लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,890 नये मामले, सिक्किम में पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:19 IST

Open in App

बेंगलुरु/गंगटोक, 30 जुलाई कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,890 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,03,137 हो गयी जबकि 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 36,525 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,631 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी, जिसके साथ राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28,43,110 हो गयी।

बुलेटिन के मुताबिक , बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 426 नये मामले सामने आए और नौ मरीजों की मौत हुई। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 23,478 हो गयी है। राज्य में संक्रमण की दर 1.30 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत बनी हुई है।

वहीं, सिक्किम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 179 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,311 हो गयी जबकि पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 342 पहुंच गयी।

सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,302 हो गयी है। राज्य में अब तक 22,398 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण के नये मामलों में दक्षिण सिक्किम जिले में सर्वाधिक 79 नये मरीज मिले, इसके बाद पूर्वी सिक्किम में 65, पश्चिम सिक्किम में 34 और उत्तरी सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया। संक्रमण की दर घटकर 12 प्रतिशत हो गयी है जबकि ठीक होने की दर बढ़कर 86 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos