लाइव न्यूज़ :

वाराणसी फ्लाईओवर हादसा: अब तक 18 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 15, 2018 22:35 IST

वाराणसी फ्लाइओवर हादसे में अब तक 18 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Open in App

वाराणसी, 15 मई। वाराणसी फ्लाइओवर हादसे में अब तक 18 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इससे पहले एनडीआरएफ ने बताया कि उसने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 16 शव बरामद किए थे, लेकिन 2 और लोगों के मारे जाने की खबर हाल ही में मिली है। 

वहीं प्रदेश के राहत आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि दोपहर बाद हुए इस हादसे में एक निर्माणाधीन उपरिगामी पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे उसके नीचे खड़े अनेक वाहन दब गये। कुमार ने बताया कि यह घटना भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई , लिहाजा मलबे में अभी कई अन्य लोगों के दबे होने का अंदेशा है , इसीलिये मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उनके निर्देश पर मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिये कृषि उत्पादन आयुक्त राज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है , जो 48 घंटे के अंदर मामले की तकनीकी जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव के साथ अपनी रिपोर्ट देंगे। 

योगी ने राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये की सहायता का एलान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा राहत बल, पुलिस और अन्य संगठनों को राहत कार्य के लिये वाराणसी रवाना कर दिया गया है। 

इस बीच , सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी में हुए हादसे में लोगों को बचाने के लिये अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बचाव दल के साथ पूरा सहयोग करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि वह सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह केवल मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी से भागने के बजाय पूरी ईमानदारी से जांच करवायेगी। 

पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा राहत बल को मौके पर भेजा गया है और पुलिस तथा पीएसी बल भी पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि मलबे से निकाले जाने वाले घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिये इंतजाम किया जा रहा है। 

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ