लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 1,797 अवैध कॉलोनियां, 7 लाख लोगों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, 79 गांवों का होगा शहरीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 20:27 IST

एलजी अनिल बैजल ने कहा कि 79 गांवों के शहरीकरण को मंजूरी दी गई है ताकि अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को स्वामित्व अधिकार प्रदान करने / पहचानने में सुविधा हो।

Open in App
ठळक मुद्देइसके अलावा धारा-81 के तहत दर्ज मामले भी वापस होंगे। अनधिकृत कॉलोनियों के मामलों में दिल्ली भूमि सुधार अधिनियम के मामलों को वापस लेने का निर्देश दिए गए हैं। 

दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने इस पर फैसला लिया। दिल्ली में इस समय दिल्ली में 1,797 अनधिकृत कॉलोनियां हैं और सात लाख लोग रह रहे हैं।

हर सरकार चुनाव के समय इसका घोषणा करती है। दिल्ली में जनवरी-फरवरी में चुनाव होने की उम्मीद है। केजरीवाल सरकार भी इस मुद्दे को लेकर केंद्र पर हमला करती थी। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान इसे चुनावी वादा में शामिल किया था। 

एलजी अनिल बैजल ने कहा कि 79 गांवों के शहरीकरण को मंजूरी दी गई है ताकि अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को स्वामित्व अधिकार प्रदान करने / पहचानने में सुविधा हो। इसके साथ ही दिल्ली आवास योजना में प्रधानमंत्री-औपनिवेशिक कालोनियों के कार्यान्वयन के लिए उठाए गए कदम, अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक प्रदान करना / मान्यता प्रदान करना भी है। इसके अलावा धारा-81 के तहत दर्ज मामले भी वापस होंगे। अनधिकृत कॉलोनियों के मामलों में दिल्ली भूमि सुधार अधिनियम के मामलों को वापस लेने का निर्देश दिए गए हैं। 

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस 15 साल तक सत्ता में रही जबकि आप पांच साल तक। उन्होंने अवैध कॉलोनियों के नियमन के लिए कुछ नहीं किया। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली सरकार पर इन कॉलोनियों के नियमन का श्रेय लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। हालांकि केजरीवाल ने कहा था कि केंद्र श्रेय ले सकता है, आप सरकार बस नियमन चाहती है ताकि लोगों को उनके अधिकार मिल सके। 

टॅग्स :मोदी सरकारदिल्लीनरेंद्र मोदीअनिल बैजलदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?