लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,784 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 13, 2021 12:30 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 अप्रैल ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 1,784 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,53,086 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से दो और लोगों के दम तोड़ने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,930 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में पृथक-वास केंद्रों में 1,035 नए मामले सामने आये जबकि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान 749 नए मामलों का पता चला।

अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सीमा से लगते नुआपाड़ा जिले में सबसे अधिक 303 नए मामले सामने आये। इसके बाद सुंदरगढ़ में 241 मामले और खुर्दा में 201 मामले आये।

भद्रक और बोलांगीर जिलों में संक्रमण से एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण पहले से गंभीर रोग से ग्रसित अब तक 53 मरीजों की मौत हुई है।

ओडिशा में वर्तमान में 10,503 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,40,600 लोग स्वस्थ हुए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में सोमवार को 28,013 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच समेत अब तक 94.28 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह