लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में सामने आये कोविड-19 के 1751 नये मामले

By भाषा | Updated: May 1, 2021 22:53 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), एक मई फरीदाबाद जिले में शनिवार को कोविड-19 के 1751 नए मामले सामने आये जबकि पांच मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिले में 1751 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। जिले में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 74,519 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांच और मरीजों की मौत हो जाने से मौत का आंकड़ा 513 तक पहुंच गया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटों में 1006 लोग स्वस्थ हुए। जिले में अबतक 61,807 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में 11459 उपचाराधीन मरीज हैं।

विभाग के अनुसार उनमें से 1792 अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 10407 को घरों मे पृथक वास में हैं। जिले में कुल 625 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

कोविड नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में मरीजों के स्वस्थ हेाने की दर 82.9 प्रतिशत रह गयी है।

इस बीच पीयूष ग्रुप के निदेशक पुनीत गोयल की शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई। वह जिले के ईएसआइ अस्पताल में भर्ती थे।

उल्लेखनीय हैं कि करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपित पीयूष ग्रुप के दो निदेशक पुनीत गोयल एवं अमित गोयल करीब दो साल से जेल में बंद हैं। आरोपियों के खिलाफ निवेशकों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के करीब 28 मामले दर्ज हैं। नीमका जेल के अधीक्षक जयकिशन छिल्लर ने बताया कि पुनीत गोयल को 27 अप्रैल को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी। जेल से उन्हें तुरंत बीके अस्पताल भेजा गया। वहां से ईएसआइ अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसकी हालत खराब होती चली गई। शनिवार को सूचना आई कि पुनीत गोयल की कोरोना की वजह से मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल