लाइव न्यूज़ :

विमान में 169 यात्री, पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद बर्ड हीट शिकार इंडिगो फ्लाइट, इमरजेंसी लैंडिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2025 16:36 IST

पटना एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, विमान की तकनीकी जांच और मरम्मत का कार्य कर उड़ान के लिए फिट घोषित कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और जरूरतों का ख्याल रखा।बताया जा रहा है कि विमान में कुल 169 यात्री सवार थे। 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक पक्षी से टकरा गया।

पटनाःबिहार की राजधानी पटना में एक बडा विमान हादसा पायलट की सुजबूझ से टल गया। दरअसल, पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 5009 एक पक्षी से टकरा गई। लेकिन पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और विमान को वापस पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया गया। घटना के बाद यात्रियों में थोड़ी देर के लिए घबराहट का माहौल रहा, लेकिन विमान की सुरक्षित लैंडिंग ने सबको राहत दी। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन और विमान कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी जरूरतों का ख्याल रखा। पटना एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, विमान की तकनीकी जांच और मरम्मत का कार्य कर उड़ान के लिए फिट घोषित कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि विमान में कुल 169 यात्री सवार थे। पटना एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट ने सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद, विमान लगभग 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक पक्षी से टकरा गया।

इस टक्कर से विमान के तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सुबह 10:00 बजे विमान को सुरक्षित रूप से पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया।

पुलिस और हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि बर्ड हिट की वजह से विमान को नुकसान पहुंचा था। यह घटना हाल के महीनों में बिहार में बर्ड हिट की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 2 जून 2025 को पटना से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट को गिद्ध से टकराने के कारण रांची में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

टॅग्स :Indigo AirlinesबिहारइंडिगोIndigo
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष