लाइव न्यूज़ :

जयपुर पहुंचे 1670 ऑक्सीजन सांद्रक

By भाषा | Updated: May 12, 2021 00:07 IST

Open in App

जयपुर, 11 मई राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा है कि ऑक्सीजन को कमी के मद्देनजर 11 मई तक आरएमएससीएल को पांच और 10 लीटर प्रति मिनट क्षमता के कुल 1670 ऑक्सीजन सांद्रक प्राप्त हो चुके हैं और शेष भी जल्दी पहुंच जाएंगे।

डॉ शर्मा ने कहा कि प्राप्त ऑक्सीजन सांद्रकों में से वैश्विक ईओआई के माध्यम से 740, निविदा के माध्यम से 285 एवं विभिन्न दानदाताओ से 645 ऑक्सीजन सांद्रक प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सीआईआई संगठन द्वारा भी 46 ऑक्सीजन सांद्रक एवं पांच हजार एन-95 मास्क भी सहयोग के रूप में प्राप्त हुए हैं तथा विभिन्न जिलों को आवश्यकतानुसार 1230 ऑक्सीजन सांद्रकों की आपूर्ति की जा चुकी है।

आरएमएससीएल के प्रबंध निदेशक आलोक रंजन ने बताया कि कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों के उपचार में काम आने वाले टोसिलीजूमेब इंजेक्शन की आपूर्ति प्रदेश को होने लगी है।

उन्होंने बताया कि 900 टोसिलीजूमेब इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए फर्मों को क्रयादेश जारी किए जा चुके हैं एवं 419 मिल चुके हैं।

रंजन ने बताया कि केंद्र से 11 मई को पांच लीटर क्षमता के 150 बी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 125 सी-पैप वेंटिलेटर्स प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरएमएससीएल को 100 ऑक्सीजन रेग्यूलेटर विद हूमिडीफायर बोटल की आपूर्ति भी प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 21 अप्रैल से 16 मई तक के लिए राजस्थान हेतु 2,48,000 रेमडेसिविर इंजेक्शन का कोटा निर्धारित किया गया था। अप्रैल से 10 मई तक 2,24,100 मात्रा के क्रयादेश जारी किए गए हैं। इनके विरूद्व 1,24,489 मात्रा प्राप्त कर राज्य के राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों को उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के माध्यम से 16 हजार 393 रेमडेसिविर इंजेक्शन की अतिरिक्त मात्रा प्राप्त कर वितरण के लिए जारी की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?