पंजाब में कोरोना को लेकर बड़ा खतरा, लुधियाना में 167 वायरस के संदिग्ध मरीज लापता, खोजने में लगी सरकार की 2 टीम 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 18, 2020 05:08 PM2020-03-18T17:08:23+5:302020-03-18T17:08:23+5:30

COVID-19 India भारत में 16 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, केरल, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

167 People Suspected To Have Corona virus Missing In Ludhiana punjab COVID-19 | पंजाब में कोरोना को लेकर बड़ा खतरा, लुधियाना में 167 वायरस के संदिग्ध मरीज लापता, खोजने में लगी सरकार की 2 टीम 

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन लोगों की लिस्ट दी गई थी, जो हाल ही में विदेश यात्रा से लौटकर आए हैं। भारत में कुल पॉजिटिव केस 150 के पार चले गए हैं। 

लुधियाना:कोरोना वायरस के मामलों की संख्या देश में हर दिन बढ़ रही है। भारत सरकार ने इसको राष्ट्रीय आपदा घोषित किया है। इसी पंजाब में कोरोना वायरस को लेकर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पंजाब के लुधियाना में कोरोना वायरस के 167 संदिग्ध मरीज लापता हैं। इनको खोजने के लिए सरकार ने दो टीमें बनाई हैं, जो दिन-रात इन 167  संदिग्ध मरीज को ढूंढ रहे हैं। इस खबर से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पंजाब सरकार ने लापता अन्य 29 संदिग्धों को खोज निकाला है। पंजाब में कोरोना वायरस के फिलहाल एक ही पॉजिटिव केस हैं।  

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उन लोगों की लिस्ट दी गई थी, जो हाल ही में विदेश यात्रा से लौटकर आए हैं। अब हेल्थ डिपार्टमेंट ऐसे लोगों को खोजने में लगी है। जिससे उन्हें कोरोना इंफेक्शन होने की सूरत में आइसोलेशन में रखा जा सके।

हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया आखिर विदेश से आए लोगों को पता लगाने में वक्त क्यों लग रहा है? 

शहर के सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश कुमार बग्गा ने एएनआई को बताया, 'विदेश से आने वाले लोगों के बारे में पता करने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस को 119 लोगों की तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने अब तक 12 लोगों का पता लगाया है। हेल्थ डिपार्टमेंट की दूसरी टीम को 77 लोगों के बारे में पता करने को कहा गया है।'

डॉक्टर राजेश कुमार बग्गा ने कहा, हेल्थ डिपार्टमेंट ने 17 लोगों का पता किया है बाकी 167 लोगों का पता लगाया जा रहा है। हेल्थ हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि उनको खोजना इसलिए मुश्किल हो पा रहा है क्योंकि उन्होंने पासपोर्ट और वीजा में गलत जानकारी दी है। यहां तक की नंबर भी गलत दिए गए हैं। 

भारत में 16 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, केरल, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। जिसमें 38 केस हैं। उसके बाद केरल में 25 मामले हैं। कर्नाटक में 11 केस हैं। भारत में कुल पॉजिटिव केस 150 के पार चले गए हैं। 

Web Title: 167 People Suspected To Have Corona virus Missing In Ludhiana punjab COVID-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे