लाइव न्यूज़ :

तूफान से तबाही: पीएम के ट्वीट पर कमलनाथ का तंज, मोदी जी आप गुजरात नहीं पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2019 10:44 IST

मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों में बारिश और तूफान की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआंधी-तूफान से राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में तबाहीयूपी,बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

देश के कई राज्यों में आए आंधी-तूफान से अब तक 37 लोगों की मौत की खबर है। गुजरात में दस तो मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों में बारिश और तूफान की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई है।

बेमौसम आए आंधी तूफान में जान गंवानेवाले गुजरात के लोगों के परिवारों को पीएम मोदी ने मदद का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री राहत कोष से उन्हें 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं गंभीर रूप के घायल गुजरात के लोगों को 50-50 हजार मिलेंगे।

पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में आज उनकी तीन रैलियां है।  गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में आज होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए लगाए गए टेंट का एक हिस्सा धूल भरी आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने बताया कि टेंट का कुछ हिस्सा या तो उड़ गया या फट गया। 

 

पीएम मोदी ने आज सुबह तूफान में मारे गए लोगों को लेकर ट्वीट किया, गुजरात के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश और तूफान के कारण लोगों की जान चली गई। मेरी संवदेना शोकाकुल परिवारों के साथ है। अधिकारी स्थिति की बहुत बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'मोदी जी, आप देश के पीएम ना कि गुजरात के। एमपी में भी बेमौसम बारिश व तूफान के कारण आकाशीय बिजली गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है। लेकिन आपकी संवेदनाएं सिर्फ गुजरात तक सीमित? भले यहां आपकी पार्टी की सरकार नहीं है लेकिन लोग यहां भी बस्ते हैं।' 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकमलनाथमध्य प्रदेशगुजरातराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं