लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:18 IST

Open in App

कोहिमा, दो अप्रैल नगालैंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए और राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 12,361 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री एस पांग्न्यू फोम ने यह जानकारी दी।

कोविड-19 के नए मामले कोहिमा और दीमापुर में सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “आज संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए। कोहिमा में 13 और दीमापुर में तीन।”

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. डेनिस हांगसिंग ने कहा कि नगालैंड में फिलहाल कोविड-19 के 132 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 11,980 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

डॉ. हांगसिंग ने अपने दैनिक कोविड बुलेटिन में कहा कि राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 96.92 प्रतिशत है।

राज्य में महामारी से अब तक 91 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 158 मरीज दूसरे राज्य जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?