लाइव न्यूज़ :

बिहारः नीतीश सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

By भाषा | Updated: August 28, 2019 01:25 IST

बिहार आईएएस ट्रांसफरः समस्तीपुर जिलाधिकारी के पद पर तैनात चंद्रशेखर सिंह का तबादला पंचायती राज विभाग के निदेशक के पद पर किया गया है। चंद्रशेखर अगले आदेश तक बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी के परियोजना निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में मंगलवार को तीन प्रमंडलों के आयुक्त, पांच जिलों के जिलाधिकारी सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कुल 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार श्रम संसाधन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत के. सेंथिल कुमार को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।

बिहार में मंगलवार को तीन प्रमंडलों के आयुक्त, पांच जिलों के जिलाधिकारी सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कुल 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार श्रम संसाधन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत के. सेंथिल कुमार को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद पर कार्यरत पंकज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।

तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पद पर तैनात नर्मदेश्वर लाल का तबादला उद्योग विभाग के सचिव के पद पर किया गया है। मगध प्रमंडल के आयुक्त पद पर तैनात पंकज कुमार पाल का स्थानांतरण खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद पर किया गया है। उद्योग विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत लोकेश कुमार सिंह का तबादला स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर किया गया है। लोकेश बिहार स्वास्थ्य समिति के महाप्रबंधक और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे ।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत असंगवा चुवा आओ का स्थानांतरण मगध प्रमंडल के आयुक्त के पद पर किया गया है। पुर्णिया के जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा का तबादला लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव के पद पर किया गया है।

समस्तीपुर जिलाधिकारी के पद पर तैनात चंद्रशेखर सिंह का तबादला पंचायती राज विभाग के निदेशक के पद पर किया गया है। चंद्रशेखर अगले आदेश तक बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी के परियोजना निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे । सीतामढ़ी के जिलाधिकारी के पद पर तैनात रंजीत कुमार सिंह का स्थानांतरण प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर किया गया है।

वैशाली जिलाधिकारी के पद पर तैनात राजीव रौशन का तबादला ग्रामीण विकास के अपर सचिव के पद पर किया गया है। राजीव अगले आदेश तक जीविका एवं जल जीवन हरियाली मिशन के सृजित किए जाने वाले मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

बेगूसराय जिलाधिकारी के पद पर तैनात राहुल कुमार स्थानांतरण पूर्णिया के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है। प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार वर्मा का तबादला बेगूसराय के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर तैनात उदिता सिंह का तबादला वैशाली के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है। बांका जिला में उपविकास आयुक्त के पद पर तैनात अभिलाषा कुमारी शर्मा का तबादला सीतामढ़ी के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल