लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका से इस हफ्ते भारत लौटेंगे 26 वैज्ञानिक सहित 150 नागरिक, लॉकडाउन के कारण तीन महीने से फंसे थे

By भाषा | Updated: May 20, 2020 12:05 IST

दक्षिण अफ्रीका में फंसे 150 नागरिक इस सप्ताह भारत लौटेंगे, जिसमें से 26 भारतीय वैज्ञानिक भी शामिल हैं। वे एक अभियान पर अंटार्कटिका गए थे और लॉकडाउन लगने के बाद तीन महीने पहले दक्षिण अफ्रीका में फंस गए।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में फंसे 26 भारतीय वैज्ञानिक इस सप्ताह देश लौटेंगे। लॉकडाउन लगने के बाद तीन महीने पहले दक्षिण अफ्रीका में फंस गए थे।

जोहानिसबर्ग: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में फंसे 26 भारतीय वैज्ञानिक इस सप्ताह देश लौटेंगे। वे एक अभियान पर अंटार्कटिका गए थे और लॉकडाउन लगने के बाद तीन महीने पहले दक्षिण अफ्रीका में फंस गए। ये वैज्ञानिक उन तकरीबन 150 भारतीय नागरिकों में से हैं जो साउथ अफ्रीकन एयरवेज (एसएए) के विमान से लौटेंगे। यह विमान शुक्रवार को जोहानिसबर्ग से मुंबई और दिल्ली के लिए रवाना होगा।

जोहानिसबर्ग में भारतीय महावाणिज्यदूत अंजू रंजन ने बताया कि विमान के लिए 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों ने पंजीकरण कराया है। दक्षिण अफ्रीका के गृह विभाग द्वारा तय किए गए मापदंड के आधार पर भारतीय मिशन इन यात्रियों की जांच करेगा। रंजन ने फेसबुक ब्रॉडकास्ट में कहा, ‘‘हमें जरूरतों के आधार पर प्राथमिकता वाले यात्रियों का चयन करना था।’’ राजनयिक ने बताया कि बचे हुए लोगों को भारत सरकार के वंदे भारत अभियान के तहत एयर इंडिया के विमान से स्वदेश भेजा जा सकता है।

रंजन ने कहा, ‘‘इस विमान से जो लोग वापस जा रहे हैं उनमें भारत के 26 वैज्ञानिक भी शामिल हैं जो अंटार्कटिका में एक अभियान से लौटने के बाद केप टाउन में फंस गए थे।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘वे यहां पिछले तीन महीने से थे इसलिए हमारी प्राथमिकता उन्हें वापस भारत भेजना है।’’ उन्होंने बताया कि तटीय शहर डरबन में फंसे आईएसई क्रूज के 93 सदस्य भी उनके लिए प्राथमिकता हैं। अन्य जिन लोगों को विमान से भेजने के लिए मंजूरी दी गई हैं उनमें बीमार या अस्थायी पर्यटक वीजा वाले लोग शामिल हैं।

रंजन ने बताया कि एक तरफ की यात्रा का किराया 15,000 रैंड्स है जो एसएए ने तय किया है और भारत सरकार का इससे कुछ लेना-देना नहीं है। सामान्य टिकट के दाम से तकरीबन तीन गुना ज्यादा यह किराया यात्रियों को ही अदा करना होगा। रंजन ने बताया कि वंदे भारत अभियान के तीसरे चरण में एयर इंडिया का विमान जून में आ सकता है क्योंकि अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि अभी यह अभियान दूसरे चरण में हैं।

रंजन ने किराया अदा नहीं कर पाने के कारण विमान में सवार नहीं हो पा रहे लोगों के लिए अफसोस जताया और कहा कि वे दिल छोटा न करें और धैर्य के साथ हमारी अपनी उड़ानों का इंतजार करें। 

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है