लाइव न्यूज़ :

सेना के 150 जवान कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 26, 2020 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड में भाग लेने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में विभिन्न स्थानों से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे लगभग 150 सैन्यकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दोनों परेड में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाने के लिए तैयार किए गए एक सख्त प्रोटोकॉल के तहत अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण के दौरान उनमें संक्रमण का पता चला ।

सूत्रों ने कहा कि नवंबर के अंत से ही 2,000 से अधिक सैन्यकर्मी परिवहन के विभिन्न साधनों का उपयोग करते हुए गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और उन सभी को "सुरक्षित वर्ग" में डालने से पहले कोविड-19 जांच करानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है उन्हें "सुरक्षित वर्ग" में रखा जा रहा है । यह वर्ग उन सभी कर्मियों को समायोजित करने के लिए बनाया गया है जो परेड की टुकड़ियों का हिस्सा होंगे।

सूत्रों ने कहा कि संक्रमित पाए गए 150 जवानों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और ठीक होने के बाद सुरक्षित वर्ग में शामिल हो सकते हैं।

नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा,"हम गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड के प्रतिभागियों के लिए एक बहुत ही सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। महामारी को देखते हुए जवानों की सुरक्षा के लिए बड़ी रणनीति के रूप में सुरक्षित वर्ग स्थापित किया गया है।”

सेना ने लद्दाख में और नियंत्रण रेखा के साथ-साथ कुछ संरचनाओं में भी "सुरक्षित वर्ग" स्थापित किए गए हैं।

सूत्रों ने कहा कि जो सैनिक संक्रमित पाए गए हैं उन्हें पृथकवास और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?