लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में 1.5 टन गांजा जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 10:42 IST

Open in App

भवानीपटना/जेयपोरे (ओडिशा), सात सितंबर ओडिशा के कालाहांडी और कोरापुट जिले में 1.22 करोड़ रुपये मूल्य का 1.5 टन से अधिक गांजा जब्त किया गया है और कालाहांडी तथा कोरापुट जिलों से पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोरापुट के जेयपोरे सदर थाने की पुलिस ने सोमवार को एक मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया और एक ट्रक से 1,008 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसकी बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले में ट्रक चालक और उसके बाद दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। 1.65 लाख रुपये नगद, एक ट्रक, एक कार और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। बताया जाता है कि यह गांजा राज्य से बाहर ले जाया जा रहा था।

वहीं, कालाहांडी जिले में करीब 22 लाख रुपये का गांजा जब्त किए जाने के बाद मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह गांजा कद्दू से लदे एक ट्रक में छिपा कर रखा गया था।

पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम ने बताया कि यह करीब 573.46 किलोग्राम गांजा है, जिसे रायगड़ा जिले के पदमपुर से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्हें अदालत में भी पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों घटनाओं के संबंध में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब