लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 15 आईपीएस के तबादले

By भाषा | Updated: June 8, 2021 14:07 IST

Open in App

जयपुर, आठ जून राजस्थान सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है जिनमें छह जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें से तीन हाल में किसी न किसी कारण से विवाद में रहे थे।

इन तबादलों के तहत राज्य सरकार ने हिम्मत अभिलाष टाक को सिरोही के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर किशनगढ़ में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में लगा दिया है। टाक पर छह दिन पहले ही शराब माफिया से गठजोड़ में संलिप्त होने का आरोप लगा था।

नागौर की पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड़ को तबादला कर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक लगाया गया है। नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने धनखड़ की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी कि उनकी कमजोर कार्यशैली से अपराध बढ़ रहे हैं।

सेवा में बहाल किए जाने के बाद तैनाती का इंतजार कर रहे पंकज चौधरी को सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल में कमांडेंट लगाया है। जिन अन्य अधिकारियों का तबदला किया गया है उनमें विशेष कार्यबल के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को सवाईमाधोपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राजेंद्र गोयल को चित्तौड़गढ, आदर्श सिंधु को प्रतापगढ़, धर्मेंद्र सिंह को सिरोही व सुधीर चौधरी को राजसमंद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम