लाइव न्यूज़ :

इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 15 मरीज बीमार, शरीर में आयी ऐंठन, चिकित्सा अधिकारी ने बताया डर से बिगड़ी हालत

By भाषा | Updated: September 19, 2019 05:44 IST

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया ज्यादातर मरीजों को बुखार था और उन्हें एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाए गए। 15 में से दो मरीजों को मधुमेह था और इंजेक्शन उनके लिए ठीक नहीं रहा और वे बीमार पड़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय निवासी नूर सेलिमा बीबी ने बताया, ‘‘मेरे बेटे समेत 29 मरीज जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे।15 मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद वे कांपने लगे और उनके शरीर में ऐंठन आ गयी।

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद कम से कम 15 लोग बीमार पड़ गए। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात को जिले के धुबुलिया में हुई। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तपस रॉय ने बताया कि मरीजों को कृष्णानगर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।घटना के बारे में स्थानीय निवासी नूर सेलिमा बीबी ने बताया, ‘‘मेरे बेटे समेत 29 मरीज जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे। 15 मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद वे कांपने लगे और उनके शरीर में ऐंठन आ गयी। यह देखकर बाकी के मरीज वहां से चले गए।’’ रॉय ने दावा किया कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मधुमेह के दो मरीजों को बीमार देखकर ज्यादातर मरीजों की तबीयत डर के कारण बिगड़ गई।उन्होंने बताया, ‘‘ज्यादातर मरीजों को बुखार था और उन्हें एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाए गए। 15 में से दो मरीजों को मधुमेह था और इंजेक्शन उनके लिए ठीक नहीं रहा और वे बीमार पड़ गए। उन्हें देखकर बाकी के मरीज डर गए और उन्हें तबीयत खराब लगने लगी।’’ उन्होंने बताया कि 15 में से 13 मरीजों को जल्द ही छुट्टी दी जाएगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो