सिक्किम में कोविड-19 के 147 नए मामले, दो लोगों की मौत

By भाषा | Published: June 11, 2021 06:56 PM2021-06-11T18:56:39+5:302021-06-11T18:56:39+5:30

147 new cases of Kovid-19 in Sikkim, two people died | सिक्किम में कोविड-19 के 147 नए मामले, दो लोगों की मौत

सिक्किम में कोविड-19 के 147 नए मामले, दो लोगों की मौत

गंगटोक, 11 जून सिक्किम में कोविड-19 के 147 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,090 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 281 हो गई।

बुलेटिन में बताया गया कि ईस्ट सिक्किम से 57, साउथ सिक्किम से 42, नॉर्थ सिक्किम से 27 और वेस्ट सिक्किम से 21 मामले सामने आए हैं। यहां अब 3,908 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 13,665 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 147 new cases of Kovid-19 in Sikkim, two people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे