लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 14,199 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 22, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,199 नए मरीजों की पुष्टि के बाद कुल मामले बढ़कर 1.10 करोड़ से ज्यादा हो गए। वहीं, लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,10,05,850 हो गए हैं। संक्रमण से 83 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,385 हो गई है।

भारत में सोमवार को संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4421 का इजाफा हुआ जो 26 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 1,50,055 हो गई, जो कि कुल मामलों का 1.36 फीसदी है।

देश में संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या पांच फरवरी को 1,51,460 थी।

मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब और मध्य प्रदेश में दैनिक मामलों में बढ़ोतरी के कारण संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

देश में अब तक 1,06,99,410 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 97.22 फीसदी है। वहीं, मृत्यु दर 1.42 फीसदी है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के से ज्यादा हो गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आँकड़ा पार किया था। 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, जबकि 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 21 फरवरी तक देशभर में कुल 21,15,51,746 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 6,20,216 नमूनों की जांच रविवार को हुई।

देश में बीमारी से जान गंवाने वाले 83 और मरीजों में 35 महाराष्ट्र के, 15 केरल के, छह पंजाब के, पांच छत्तीसगढ़ के और चार मध्य प्रदेश के हैं।

देश में अब तक कुल 1,56,385 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें 51,788 महाराष्ट्र में हुई है, जबकि तमिलनाडु में 12,460, कर्नाटक में 12,294, दिल्ली में 10,900, पश्चिम बंगाल में 10,249, उत्तर प्रदेश में 8,715 और आंध्र प्रदेश में 7,167 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 फीसदी से ज्यादा मरीजों की मौतें अन्य बीमारियों के कारण हुईं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है