लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी, 1412 नए केस मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 26 हजार पार

By निखिल वर्मा | Updated: July 19, 2020 17:54 IST

बिहार में मरीजों के ठीक होने की दर भी एक जुलाई के 77.52 प्रतिशत से घटकर 63.17 प्रतिशत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस माह के शुरुआती 18 दिनों में संक्रमण के मामले 2.5 गुना बढ़ गए बिहार में संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के कारण 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

बिहार में कोरोना वायरस के केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को राज्य में 1412 नए केस मिले हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,379 पहुंच गई है। दिल्ली से विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज पहुंची। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम का नेतृत्व इसके संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कर रहे हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ एस के सिंह और एम्स, नई दिल्ली के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नीरज निश्छल केंद्रीय टीम के अन्य दो सदस्य हैं।

बिहार वैश्विक कोविड-19 ‘हॉटस्पॉट’ बनने की ओर अग्रसर: तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार कोविड-19 महामारी का वैश्विक ‘हॉटस्पॉट’ (अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र) बनने की ओर अग्रसर है। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर जांच की कम संख्या को लेकर निशाना साधा।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने कहा कि बिहार के आकार और जनसंख्या को देखते हुए प्रति दिन 30,000-35,000 नमूनों की जांच होनी चाहिए थी, लेकिन रोज केवल 10,000 नमूनों की ही जांच हो रही है। उन्होंने दावा किया कि यदि पर्याप्त जांच किए जाएं, तो हर दिन 4,000 से 5,000 मामले सामने आयेंगे और इस प्रकार राज्य कोरोना वायरस के मामले में देश में शीर्ष पर पहुंच जाएगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के न केवल राष्ट्रीय ‘हॉटस्पॉट’ बनने की प्रबल संभावना है, बल्कि यह महामारी के वैश्विक ‘हॉटस्पॉट’ बनने की ओर भी अग्रसर है।

देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 38,902 मामले आए

भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 38,902 मामले आने के साथ ही रविवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,77,618 हो गई जबकि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 6,77,422 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में इस बीमारी से 543 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 26,816 हो गई। पिछले 24 घंटों में 23,672 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दुनिया में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित 11 देशों अमेरिका, ब्राजील, रूस, पेरू, चिली, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ईरान, पाकिस्तान, स्पेन में कुल मिलाकर भारत से आठ गुना अधिक मामले हैं और 14 गुना अधिक मौतें हुई हैं। 

देश में अब भी 3,73,379 लोग संक्रमित हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब कोरोना वायरस के एक दिन में 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। आईसीएमआर के अनुसार 18 जुलाई तक 1,37,91,869 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,58,127 नमूनों की जांच शनिवार को गई। पिछले 24 घंटों में जिन 543 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत