लाइव न्यूज़ :

मानव जीवन बचाने के लिए 14,000 करोड़ की परियोजना तैयार, सड़क हादसों में केवल 1.5 प्रतिशत की कमी आई

By भाषा | Updated: July 11, 2019 13:29 IST

गडकरी ने कहा, ‘‘दुर्घटनाओं के मामले में स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। देश में सड़क हादसों में केवल 1.5 प्रतिशत की कमी आई है।’’ उन्होंने कहा कि यह विषय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और सरकार ने इसके लिए परियोजना तैयार की है।

Open in App
ठळक मुद्देगडकरी ने कहा कि इस मामले में तमिलनाडु सरकार ने देश में सबसे अच्छा काम किया है।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में लगातार प्रयासों के बाद भी सड़क हादसों में बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि देश में सड़क हादसे कम करने में बहुत सफलता नहीं मिली है और राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित बिंदुओं की पहचान करने व खामियों को दूर कर मानव जीवन बचाने के लिए सरकार ने 14,000 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है।

गडकरी ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने इस परियोजना को अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है और मंत्रालय ने इसे लागू करने के लिए विश्व बैंक से संपर्क किया है। उन्होंने प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों के उत्तर में कहा कि पिछले कुछ सालों में लगातार प्रयासों के बाद भी सड़क हादसों में बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है।

इस मामले में सफलता की दर बहुत अच्छी नहीं है। गडकरी ने कहा, ‘‘दुर्घटनाओं के मामले में स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। देश में सड़क हादसों में केवल 1.5 प्रतिशत की कमी आई है।’’ उन्होंने कहा कि यह विषय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और सरकार ने इसके लिए परियोजना तैयार की है।

गडकरी ने कहा कि इस मामले में तमिलनाडु सरकार ने देश में सबसे अच्छा काम किया है। राज्य में सड़क हादसों में 15 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनितिन गडकरीतमिलनाडुसड़क दुर्घटनामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां